New Year 2024: नए साल 2024 के स्वागत के लिए जश्न मनाया दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। कई देशों में नया साल शुरू होने के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नववर्ष ने दस्तक दी है।
नए साल 2024 के स्वागत के लिए जश्न मनाया दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। कई देशों में नया साल शुरू होने के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नववर्ष ने दस्तक दी है। ऑकलैंड में लोगों ने आकर्षक लाइटिंग और अतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 8
न्यूजीलैंड में नए साल के आगमन पर अतिशबाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय समय के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड में नया साल मनाया गया। इसके दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हुआ। ऑकलैंड में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और दस सेकंड के काउंट डाउन के साथ स्काई टावर पर अतिशबाजी हुई।
विज्ञापन
3 of 8
सिडनी
- फोटो : सोशल मीडिया
नए साल के साथ ही ऑकलैंड के स्काई टावर पर अतिशबाजी देखी गई। इसी तरह सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास ऐसा ही आकर्षक नजारा देखने को मिला।
4 of 8
सिडनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास करीब 12 मिनट तक अतिशबाजी चली। इस दौरान 8.5 टन पटाखे जलाए गए। यहां दस लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
5 of 8
नए साल का जश्न
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम को देखने के लिए कई घंटों पहले से ही भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी, ताकि उन्हें सुविधाजनक जगह मिल सके।
विज्ञापन
6 of 8
नए साल पर जश्न
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां पहुंचे ब्रिटेन के एक पर्यटक ने कहा, यह बहुत ही आकर्षक नजारा था। यही हम देखना चाहते थे। आपने देखा होगा..हर जगह रोशन थी और ऐसा पैटर्न हमने पहले नहीं देखा था। उन्होंने कहा, हम यहां बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं।