प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।
भारत में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। देर रात घड़ी में 12 बजते ही देश भर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं दुनिया के अन्य देश भी नए साल के जश्न में साराबोर हो गए हैं। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
सामोआ, टोंगा, किरिबाती के बाद अगला नंबर न्यूजीलैंड का है। दुनिया में इन देशों के बाद यहां नए साल का स्वागत होता है। शनिवार को यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
3 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
31 दिसंबर से यहां शुरू हो जाता है सेलिब्रेशन
31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा सात अन्य लोकेशन पर नए साल का स्वागत होता है।
4 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
साढ़े सात बजे से यहां जश्न
31 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।
विज्ञापन
6 of 10
Australia New Year 2023
- फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया में भी जश्न शुरू
सिडनी में न्यू ईयर 2023 का जश्न मनाया जा रहा है। यहां लोगों ने आतिशबाजी जलाकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
थाईलैंड में नए साल का जश्न
8 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑकलैंड में भी नए साल का स्वागत जोर-शोर से हुआ। यहां स्काई टॉवर के नीचे नए साल के जश्न के लिए भीड़ जमा हो गई। आतिशबाजी ने इस जश्न में चार चांद लगा दिए।
9 of 10
New Year 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में भी नया साल धूम-धाम से मनाया गया। यहां सिडनी में लाखों लोग जश्न मनाने पहुंचे। करीब 7000 पटाखे जलाकर नए साल का स्वागत किया गया।
पाकिस्तान में नए साल के जश्न के दौरान 22 घायल
पाकिस्तान में नए साल के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में 22 लोग घायल हो गए। जियो टीवी के अनुसार, हवाई फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद कराची के विभिन्न हिस्सों में हवाई फायरिंग हुई, जिसमें एक बच्चे और महिलाओं समेत 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।