प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ II
- फोटो : Instagram : @theroyalfamily
1939 में हुईं आंखें चार
किस्सा यूं है कि जॉर्ज छठे और महारानी एलिजाबेथ यानी मौजूदा महारानी की मां ने 1939 में रॉयल नेवल कॉलेज लंदन का दौरा किया था। उस वक्त उनके साथ उनकी दोनों बेटियां एलिजाबेथ व मार्गरेट भी थीं। कॉलेज ने फिलिप को इन शाही मेहमानों के स्वागत के लिए तैनात किया था। इसी दौरान 13 साल की एलिजाबेथ की फिलिप के साथ आंखें चार हुईं थीं। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम पत्रों का आदान-प्रदान शुरू हुआ और यह कई सालों तक जारी रहा।