किंग चार्ल्स III
- फोटो : सोशल मीडिया
किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए राजा
इस साल आठ सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। महारानी के निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है। वे प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। हालांकि उनका और उनकी पत्नी कैमिला के लिए भव्य राज्याभिषेक समारोह अगले साल शनिवार, छह मई को आयोजित किया जाएगा। इसमें रानी को भी ताज पहनाया जाएगा। चार्ल्स न केवल यूनाइटेड किंगडम के राजा और देश के प्रमुख हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जमैका, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी हैं।