वैश्विक स्तर पर पोलैंड में गिरी मिसाइल के असर पर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर पोलैंड में गिरी मिसाइल कहां से आई? किस देश ने इसे लॉन्च किया है? अब आगे क्या होगा? क्या यूक्रेन-रूस युद्ध का दायरा बढ़ने वाला है? आइए जानते हैं...
रूस-यूक्रेन युद्ध को नौ महीने होने वाले हैं। इस युद्ध के बीच पोलैंड में गिरी मिसाइल ने दुनिया में हलचल मचा दी है। इस घटना में पोलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। आनन-फानन में पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने मंत्रिपरिषद की सुरक्षा परिषद समिति की बैठक बुलाई। अमेरिका ने भी हालात पर चिंता जाहिर की है। अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी NATO और G-7 की आपात बैठक बुलाकर इस मामले की चर्चा की।
इस बीच, वैश्विक स्तर पर पोलैंड में गिरी मिसाइल के असर पर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर पोलैंड में गिरी मिसाइल कहां से आई? किस देश ने इसे लॉन्च किया है? अब आगे क्या होगा? क्या यूक्रेन-रूस युद्ध का दायरा बढ़ने वाला है? विशेषज्ञ इस मामले में क्या कहते हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
पोलैंड सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 15 नवंबर को रूस की ओर से यूक्रेन पर भारी गोलाबारी की गई और सेना ने उसके संरचनात्मक ढांचे को भी तबाह कर दिया। इसी दौरान दोपहर 3.40 बजे दो मिसाइलें पोलैंड के लुबेल्स्की प्रांत के ह्रुबिजोव जिले के प्रेजवोडो गांव पर गिरीं। इसमें पोलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। ये गांव रूस और यूक्रेन दोनों से सटा हुआ है। पोलैंड के अनुसार, जो मिसाइल गिरी हैं, वो रूस निर्मित हैं। यही कारण है कि इस घटना के तुरंत बाद पोलैंड के विदेश मंत्री जबिग्न्यू राऊ ने रूस के राजदूत को तत्काल तलब किया और इस घटना पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा। तनाव बढ़ने के बाद पोलैंड ने अपनी सेना का अलर्ट पर रहने के लिए भी कह दिया।
विज्ञापन
3 of 8
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की ने भी इस मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मिसाइलें गिरने के बाद पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डूडा के साथ फोन पर बातीचत हुई। रूसी मिसाइल हमले में पोलिश नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। हमने मामले से संबंधित उपलब्ध जानकारियों साझा किया।'
4 of 8
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस घटना पर आज अमेरिका ने एक बड़ा दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि पोलैंड में गिरने वाली मिसाइलें रूस की ओर से नहीं दागी गईं थीं। ये मिसाइलें यूक्रेन की थीं। अमेरिकी अफसरों का कहना है कि रूसी हमले को रोकने के लिए यूक्रेन ने भी मिसाइलें दागी थीं, जो पोलैंड की सीमा में जाकर गिरीं।
विज्ञापन
5 of 8
बाली में आयोजित जी-20 समिट में पीएम मोदी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा?
इसे समझने के लिए हमने विदेश मामलों के जानकार डॉ. आदित्य पटेल से बात की। उन्होंने कहा, 'रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पोलैंड पर मिसाइल गिरने का मामला गंभीर और चिंताजनक है। इसने दुनिया के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पोलैंड नाटो सदस्य देश है। नाटो के अनुच्छेद 5 के अनुसार, किसी भी नाटो सदस्य देश पर हमला, नाटो पर हमला माना जाएगा। जैसा अमेरिका में 9/11 हमले के दौरान हुआ था। इसे पूरे नाटो सदस्य देश पर हमला माना गया था।'
विज्ञापन
6 of 8
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
- फोटो : ANI
डॉ. पटेल कहते हैं, 'अभी अमेरिका ये दावा कर रहा है कि पोलैंड में गिरने वाली मिसाइलें यूक्रेन की हैं। लेकिन अभी इसकी तह तक जाने के लिए जांच होगी। पोलैंड ने दावा किया था कि मिसाइल रूसी निर्मित है। नाटो और जी-7 की बैठक में भी यही तय हुआ है कि मामले की जांच होगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर जांच में ये साबित हो जाता है कि ये मिसाइल यूक्रेन की तरफ से दागी गईं थीं, तो मामला शांत हो जाएगा। लेकिन अगर ये मालूम चलता है कि मिसाइल रूस की तरफ से दागी गईं थीं, तो विवाद बढ़ जाएगा। नाटो सदस्य सभी देश इसमें कूद सकते हैं। ऐसी स्थिति में रूस-यूक्रेन युद्ध का दायरा बढ़ सकता है। यहां तक की हालात तीसरे विश्व युद्ध जैसे भी बन सकते हैं।'
विज्ञापन
7 of 8
NATO
- फोटो : अमर उजाला
नाटो और जी-7 ने क्या कहा?
पोलैंड में मिसाइल हमले की खबर पर नाटो और जी-7 का संयुक्त बायान आया है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का भी बयान आया। स्टोलटेनबर्ग ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से बात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया में बयान जारी किया। जानमाल ने नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस मामले में तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम पर नाटो की नजर बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से बात की।
रूस ने इस घटना पर क्या कहा?
पोलैंड में गिरी दो मिसाइल के मामले में रूस ने कहा कि ये आरोप 'उकसावे' को बढ़ावा देने वाले हैं। रूस ने कहा कि उनकी तरफ से दागी गई कोई मिसाइल पोलैंड में नहीं गिरी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि रूसी मिसाइलों ने पोलिश क्षेत्र में हमला किया। इस रिपोर्ट के बारे में बताते हुए इसे "युद्ध की बढ़ती स्थिति के बीच जानबूझकर एक उकसावे" के रूप में वर्णित किया गया।