फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफिल टॉवर के सामने महिलाओं ने उतारी ब्रा, ताकि महफूज रहे दुनिया की आधी आबादी

Mon, 14 May 2018 01:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में एक गंभीर बीमारी का रूप लेता जा रहा है। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में माना जाता है कि यह सिर्फ महिलाओं में होता है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर प्रमुख है। लेकिन सच तो यह भी है कि हम अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में थोड़े से बदलाव लाकर और कुछ सावधानियां बरतकर इस बीमारी से बच सकते हैं या इसका पहले ही पता लगा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लोग इस जानकारी से अछूते हैं। इसलिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए महिलाओं ने ब्रा उतारकर एक पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश की।

 
विज्ञापन

3 of 5
दुनियाभर से आईं महिलाओं ने एफिल टॉवर के सामने ब्रा उतारकर इस गंभीर बीमारी के लिए लोगों को जागरूक किया। पिंक बाजार की तरफ से आयोजित 'पिंक ब्रा टॉस' नाम के इस इवेंट में महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुटता दिखाई। 
 

4 of 5
इवेंट पर संगठन ने कहा कि 'हमने ब्रा को महिलाओं के स्तनों का स्वास्थ्य प्रतीक बनाया है जो कि हर दिन उन्हें अपने लिए सही निर्णय लेने की याद दिलाएगा। ब्रा उतारकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पुरूषों और औरतों को मिलकर इस बीमारी के खिलाफ लड़ना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि यह संगठन हर साल इस इवेंट का आयोजन करता है। इस साल संगठन ने दुनियाभर से महिलाओं, समूहों और बिजनेस लीडर्स को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें