लखनऊ के गोसाईंगंज के कूड़ामऊ गांव में रामरती ने प्रेमी सुनील लोध के साथ मिलकर अपने पति राजकुमार (40) की तीन दिन पहले हत्या कर दी। घर के अंदर ही स्टोर रूम में गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया और ऊपर से भूसा डाल दिया। दुर्गंध आने पर परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकलवाया और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
एसओ के मुताबिक मजदूर राजकुमार की हत्या शनिवार रात की गई। रविवार सुबह वह नहीं दिखा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। रामरती ने बताया कि राजकुमार 5000 रुपये लेकर किसी काम के सिलसिले में बाहर गया है। सोमवार रात तक राजकुमार की कोई खोज-खबर न मिलने पर परिवारीजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
हत्यारोपी रामरति
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार सुबह परिवारीजन और ग्रामीण रामरती के घर पहुंचे और उससे पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। दबाव पड़ने पर रामरती थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसी बीच स्टोर रूम से दुर्गंध आनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
4 of 6
मृतक राजकुमार
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने रामरती से स्टोर रूम की चाबी मांगी तो काफी आनाकानी के बाद वह ताला खोलने को राजी हुई। भीतर से भीषण दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने रामरती से पूछताछ की जिसके बाद उसने पति की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
पति के सामने खुली पोल तो कर दी हत्या
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव बाहर निकलवाया। राजकुमार का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। एसओ अरविंद पांडेय का कहना है कि पहले दोनों की योजना शव को बाहर ले जाकर ठिकाने लगाने की होगी। इसी वजह से चेहरा कुचला गया ताकि पहचान न हो सके। बाद में किसी वजह से इसे स्टोर रूम में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया।
रामरती ने बताया कि सुनील से उसके करीब एक साल से संबंध थे। दोनों के बीच रोज फोन पर बातचीत होती थी। शनिवार शाम राजकुमार ने उसे बातचीत करते हुए पकड़ लिया। दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। राजकुमार ने गुस्से में खाना नहीं खाया तो रामरती मनाने के बहाने उसके पास गई। राजकुमार शराब का लती था इसलिए रामरती ने उसे अपने हाथों से पैग बनाकर दिए। शराब की बोतल में उसने पहले से ही मक्खी मारने वाली दवा मिला रखी थी।