एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी के मुताबिक चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की 80 करोड़ डॉलर यानी करीब 53 अरब 15 करोड़ रुपए की नकदी हवाई हमलों में बर्बाद हो गई है। बगदाद में मौजूद मेजर जनरल पीटर गर्स्टेन ने बताया कि अमेरिका लगातार इस संगठन के धन के भंडार को निशाना बना रहा है। इतने बड़े नुकसान की वजह से इस्लामिक स्टेट में 90 फीसदी दलबदल के मामले सामने आए हैं और नई भर्तियां भी काफी कम हो गईं हैं।
विज्ञापन
बमों ने बरपाया कहर, इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
2 of 5
इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
- फोटो : Reuters
2014 में अमेरिकी कोष ने आईएस को सबसे अमीर चरमपंथी संगठन बताया था, जिससे उनका सामना हुआ। आईएस के खिलाफ खुफिया ऑपरेशन के उपकमांडर गर्स्टेन ने बताया कि संगठन के धन भंडारों पर करीब 20 हवाई हमले किए गए। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि अमरीका को बर्बाद हुई रकम की सही मालूमात कैसे हुई।
विज्ञापन
बमों ने बरपाया कहर, इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
3 of 5
इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
- फोटो : BBC
उन्होंने बताया कि एक मामले में इराक के मोसुल शहर में एक घर में रखी 15 अरब डॉलर से ज्यादा नकदी बर्बाद कर दी गई।
इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
4 of 5
इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
- फोटो : BBC
गर्स्टेन का कहना है कि खुफिया सूचना मिली थी कि घर के किस कमरे में यह पैसा छिपाकर रखा गया था। इसके बाद उस पर बम गिराए गए। उन्होंने माना कि बर्बाद हुई नकदी के सही-सही आंकड़े का पता लगाना मुश्किल है पर इसे 33 अरब से 53 अरब के बीच आंका जा रहा है।
बमों ने बरपाया कहर, इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
5 of 5
इस्लामिक स्टेट के 5300 करोड़ धुआं-धुआं
- फोटो : BBC
तेल कुओं पर क़ब्ज़े के बाद पिछले साल अनुमान लगाया गया था कि इस्लामिक स्टेट के पास क़रीब दो अरब डॉलर का बजट और साढ़े 25 अरब डॉलर से ज़्यादा पैसा था। तब से इस्लामिक स्टेट ने अपने कई इलाक़े और तेल क्षेत्रों को खो दिया है और अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने उन पर हवाई हमले किए हैं। इस साल फ़रवरी में व्हाइट हाउस ने जानकारी दी थी कि इस्लामिक स्टेट के पास 31500 लड़ाकुओं के मुक़ाबले अब 25 हज़ार लड़ाकू ही बचे हैं।