फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

Sat, 23 Apr 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जॉन कैरी ने पोती को गोद में लेकर किए हस्ताक्षर - फोटो : PTI
भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर 170 से ज्यादा देशों के साथ हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने अपनी पोती को गोद में लेकर जलवायु परिवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

2 of 7
जलवायु परिवर्तन समझौता - फोटो : PTI
इसके तहत ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर विकसित और विकासशील देश मिलकर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

3 of 7
जलवायु परिवर्तन समझौता - फोटो : PTI
इसके साथ ही एक दिन में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर 175 देशों ने एक साथ हस्ताक्षर करके नया रिकॉर्ड बनाया। समझौते का लक्ष्य दुनिया को जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाना है।

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

4 of 7
कारोबारी आनंद महिन्द्रा ने हस्ताक्षर से पहले कही अपनी बात - फोटो : PTI
संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में यूएन महासचिव बान की-मून की ओर से आयोजित उच्च स्तरीय समारोह में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

5 of 7
जलवायु परिवर्तन समझौता - फोटो : PTI
इस समारोह में सरकार के प्रमुखों, मंत्रियों, कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों और कलाकारों ने शिरकत की। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। हम बेहतर भविष्य के नए समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

6 of 7
जलवायु परिवर्तन समझौता - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन को लेकर हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं। समारोह की शुरुआत संगीत के साथ हुई। समझौते के साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि इस समझौते से विकसित और विकासशील देशों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोती को गोद में लेकर जॉन कैरी ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

7 of 7
जलवायु परिवर्तन समझौता - फोटो : PTI
इससे गैस उत्सर्जन में कटौती और गरीबी उन्मूलन पर देशों की गंभीरता की भी परख होगी। वहीं ग्रीन पीस ने भारत से इस मामले में राजनीतिक समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें