अमेरिकी राष्ट्रपति का प्लेन कैसा होता है, उसके ठाठ-बाट कैसे होते हैं, ये सारी बातें हर कोई जानना चाहता है। बता दें कि एयरफोर्स वन के मशहूर (बोइंग 747) हवाई जहाज का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इन दिनों आप इसकी झलक देख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बोइंग 747
दरअसल, अमेरिका के मशहूर एयरफोर्स वन का प्रतिरूप तैयार किया गया है। अमेरिका में मौजूद लोग इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। हर कोई इस पल को यादकार बनाने के लिए प्लेन के साथ फोटो लेकर अपनी यादों की एलबम में सजा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बोइंग 747
एयरफोर्स वन का प्रतिरूप एरी शारफ की दिमाग की उपज है। जिसे लोगों के लिए तैयार किया गया है। इन दिनों यह प्रतिरूप अक्तूबर के अंत तक रोड आईलैंड पर रहेगा और उसके बाद न्यूयॉर्क रवाना होगा।
4 of 5
बोइंग 747
बता दें कि एयरफोर्स वन एक कोड है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान के लिए होता है। 1962 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रति जॉन एफ केनेडी के लिए खासतौर पर एक एयरक्राफ्ट तैयार किया गया था, जिसे एयरफोर्स वन नाम दिया गया।
इस प्लेन में आसमान में ही फ्यूल लेने की क्षमता है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति का यह विमान हर तरह के सुरक्षा और संचार उपकरणों से लैस है। इसके अंदर राष्ट्रपति का एक बड़ा ऑफिस और मीटिंग के लिए एक कॉन्फ्रेंस रूम भी है।