गर्मी के कहर से जहां इंसान परेशान हैं, वहीं जानवर की इस गर्मी से तिलमिला रहे हैं। देखिए, गर्मी से परेशान जंगल की रानी ने कैसे ढूंढी राहत... रामनगर स्थित कॉर्बेट पार्क की प्रसिद्घ बाघिन ऐश्वर्या उर्फ शर्मीली इन दिनों गर्मी से बौखलाई हुई है। गर्मी से बचने के लिए वह पानी के तालाब में आकर बैठ गई। ऐश्वर्या ने काफी देर तक ठंडे पानी में आराम किया। जब उसे राहत महसूस हुई तो वह वापस घने जंगल में लौट गई। (सभी फोटोः दीप रजवार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर)