नरेंद्रनगर (टिहरी) में आर्मी कैंट के पास जंगल में भड़की आग से सेना का शस्त्रागार (गोला-बारूद स्टोर) और सीएसडी कैंटीन बाल-बाल बच गई। अग्निशमन विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू कर सेना का स्टोर बचाया। नगर क्षेत्र में हाईड्रेंट (पानी के टैंक) पर लोगों का कब्जा होने से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल से 15 किमी दूर ऋषिकेश से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग
2 of 6
आग
सेना छावनी से सटे जंगल में बुधवार दोपहर एक बजे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग सेना के शस्त्रागार और सीएसडी कैंटीन के पास आने लगी, तो वहां मौजूद सेना के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन वाहन के वहां पहुंचने तक आग शस्त्रागार से पांच मीटर दूरी तक आ गई थी। नगर क्षेत्र में जो हाईड्रेंट बनाए गए थे, उन पर 10-15 सालों से लोग कब्जा किए हैं। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए 15 किमी दूर ऋषिकेश से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग
3 of 6
आग
आर्मी कैंट के शस्त्रागार में काफी मात्रा में गोला-बारूद रहता है। स्टोर के पांच मीटर तक आग पहुंच गई थी, समय रहते वनाग्नि पर काबू पाने से यहां एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि स्टोर तक आग पहुंच जाती, तो आसपास पांच किमी का दायरा इसकी चपेट में आ जाता। ऐसी स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता था।
उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग
4 of 6
आग
पौड़ी शहर के समीपवर्ती जंगलों में भड़की आग बुझने का नाम नहीं रही है। पौड़ी-टेका मार्ग में कंडोलिया से एक किमी आगे के बांज के जंगल में आग भड़की हुई है। आग की चपेट में आने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई है। अब तक आग बेकाबू बनी हुई। पौड़ी-टेका मार्ग में कंडोलिया से करीब एक किमी आगे बांज के जंगल में बुधवार को सुबह में आग भड़क गई।
विज्ञापन
उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग
5 of 6
आग
आग ने कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। देर शाम तक आग काबू में नहीं हो पाई है। पौड़ी रेंज के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि सड़क के ऊपर के तरफ की आग को बुझा दिया गया। सड़क से नीचे की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। काबू पाने के लिए कंट्रोल फायरिंग की हुई है। दूसरी तरफ पौड़ी-पाबौ मार्ग में मांडाखाल, चोपड़ियों के समीप के की चीड़ के जंगल में आग भड़की हुई है।
उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग
6 of 6
आग
रुद्रप्रयाग में धनपुर पट्टी के बौंठा के जाबड़ तोक में जंगल की आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों के घास के कई ढेर जलकर राख हो गए। गोशालाओं तक पहुंची आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू पाया गया। ग्रामीणों ने अपने मवेशी सुरक्षित बचा लिए। मंगलवार देर शाम को तूना-बौंठा मोटर मार्ग से लगे जंगल में लगी आग, बौंठा गांव के जाबड़ तोक तक पहुंच गई। यहां रह रहे लखपत सिंह, जगदीश सिंह, पुष्कर सिंह, प्रमोद सिंह के खेतों तक पहुंची आग ने दस से अधिक खंभों को भी राख कर दिया। वहीं, दावानल ने गोशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया।