देहरादून की कैंट विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फ्लीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसा दिए। इतना ही नहीं उन्हें काले झंडे दिखाए। सूचना मिलते ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए।
विज्ञापन
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
2 of 8
हरीश रावत की गाड़ी पर बसराए पत्थर
- फोटो : anildogra
कांग्रेस की कैंट विधान सभा क्षेत्र में शनिवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा प्रस्तावित थी। पदयात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे ही कार से बल्लीवाला चौक के पास पहुंचते। वहां पहले से मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए व उनकी फ्लीट पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
3 of 8
हरीश रावत
इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और भाजपाईयों से भिड़ गए। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
4 of 8
हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए शांत कराया कि भाजपाईयों को झंडे दिखाने दें कांग्रेस कार्यकर्ता केवल अपने झंडे ऊंचे रखें।
विज्ञापन
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
5 of 8
हरीश रावत की गाड़ी पर बसराए पत्थर
पूर्व सीएम की फ्लीट पर पथराव की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
6 of 8
हरीश रावत की गाड़ी पर बसराए पत्थर
लोकतंत्र बचाओ यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता कैंट विधान सभा क्षेत्र के साधुराम इंटर कालेज में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य हुए वह भाजपा को हजम नहीं हो रहे। केंद्र
सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
सड़क पर सियासत, हरीश रावत की गाड़ी पर भाजपाईयों ने बसराए पत्थर
7 of 8
हरीश रावत
जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। कांग्रेस अनुशासन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह से पथराव कर रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि वह हताश व निराश हैं। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि उसने जनता के खाते में 15 लाख रुपये भले न दिए हों, लेकिन नौ बागियों को 25-25 लाख रुपये दिए गए।