फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

Tue, 29 Mar 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
हरीश रावत - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ विधायकों के बागी होने के बाद बीते नौ दिनों से रावत सरकार के भविष्य को लेकर जारी सियासी सस्पेंस से पर्दा उठ गया। केंद्र ने राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के चरमरा जाने का हवाला देते हुए राज्य की हरीश रावत सरकार को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

2 of 10
कुछ इस अंदाज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ नजर आए हरीश रावत - फोटो : amar ujala
शनिवार देर रात कैबिनेट की आपात बैठक में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और विधानसभा को निलंबित रखने का फैसला किया गया। इसके बाद कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को सहमति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

3 of 10
राष्ट्रपति शासन लगने के बाद बीजापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हरीश रावत - फोटो : amar ujala
राज्य में ऐसे समय में अनुच्छेद 356 का उपयोग किया गया है, जब रावत सरकार को एक ही दिन बाद सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना था।

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

4 of 10
पत्रकारों को संबोधित करते हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विधानसभा को भंग करने की जगह निलंबित रखे जाने से राज्य में नई सरकार की गठन की संभावना बनी हुई है। भाजपा ने राज्यपाल से निमंत्रण मिलने पर सरकार बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

5 of 10
बीजापुर स्थित अपने आवास पर हरीश रावत समर्थकों के साथ - फोटो : amar ujala
इस बीच राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर तीखा सियासी निशाना साधा। कांग्रेस ने जहां केंद्र के इस कदम को संविधान और प्रजातंत्र की हत्या बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

6 of 10
राष्ट्रपति शासन लागू हुअा जिसके बाद विधानसभा के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसबल - फोटो : amar ujala
वहीं भाजपा ने रावत सरकार पर संवैधानिक प्रावधानों की हत्या का आरोप लगाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन का समर्थन किया है।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

7 of 10
विधानसभा सदन में बहुमत साबित करने रविवार को सहस्‍त्रधारा हैलीपैड पहुंचे थे कांग्रेसी विधायक - फोटो : amar ujala
वैसे तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की पटकथा बीते सोमवार को ही लिख ली गई थी, मगर इसे अमली जामा शनिवार देर रात बुलाई गई कैबिनेट की आपात बैठक में पहनाया गया।

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

8 of 10
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते बाएं से प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, विनय गोयल व बलजीत सोनी - फोटो : amar ujala
सोमवार को ही गृह मंत्रालय ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की संभावना के संबंध में कानूनी राय ली थी। इसके बाद शनिवार देर रात कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और विधानसभा को निलंबित रखने की सिफारिश की।

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

9 of 10
पत्रकारों से कटते-कटते नजर आए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : amar ujala
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार देर रात राष्ट्रपति को कैबिनेट के इस फैसले से अवगत कराया। बाद में राष्ट्रपति ने रविवार को दिन में करीब 11 बजे कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन

लाख जतन के बाद उत्तराखंड में 'अपनों' से ही हार गई कांग्रेस सरकार

10 of 10
राष्‍ट्रपति शासन लागू हुआ तो बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आपस में मंथन करते भाजपाई - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि अमर उजाला ने मंगलवार को ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की पुख्ता तैयारी की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें