फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: ठंड से कांप रहा उत्तराखंड, सुबह का कोहरा बढ़ा रहा लोगों की परेशानी, जानें आज का मौसम

Thu, 04 Jan 2024 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह तड़के और शाम ढलने के साथ उत्तराखंड के कई शहरों में कोहरे की चादर चढ़ जाती है।

विज्ञापन
1 of 4
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। जहां पूरा तराई और भाबर कोहरे के आगोश में नजर आ रहा है वहीं, पहाड़ में चटक धूप खिली है। हल्द्वानी शहर के एक छोर (रामपुर रोड पर) सुबह कोहरा तो दूसरे छोर (काठगोदाम की तरफ) धूप निकलीं। नैनीताल में भी चटक धूप खिली रही। चंपावत के पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली रही। वहीं, रुद्रपुर, खटीमा में कोहरा छाया रहा। बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। 

 वहीं, कई पहाड़ी जिलों के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है। पिथौरागढ़, डीडीहाट, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन ठंड के साथ ही इन जिलों में धूप भी खिली रहती है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
उत्तराखंड में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
खटीमा के झनकईया, नगरा तराई, मझोला, झनकट, चकरपुर आदि क्षेत्रों में तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
 
विज्ञापन

4 of 4
कोहरे का कहर - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर और खटीमा में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहर कोहरे की चपेट में रहा। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर पाला नजर आया। लोग कई जगहों पर अलाव जलाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें