पूजा की लाश और मुश्ताक
- फोटो : अमर उजाला
पूजा की गला रेतकर हत्या का आरोपी है मुश्ताक
गांव थारू गौरीखेड़ा निवासी मुश्ताक पर बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) की गला रेतकर हत्या का आरोप है। इसके बाद शव को खटीमा में अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में फेंक दिया था। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हरियाणा पुलिस ने मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार कर उसकी निशानेदही पर पूजा का सिर कटा धड़, मोबाइल और आरोपी की खटीमा निवासी बहन के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था। शनिवार को हरियाणा पुलिस आरोपी के परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए सितारगंज आई थी लेकिन वे घर में नहीं मिले।