फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Accident: नैनीताल सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन

Fri, 17 Nov 2023 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया जब अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नैनीताल में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया जब अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है। 

 

विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल सड़क हादसे पर सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की वजह वाहन में यात्रियों की अधिक संख्या और बदहाल मोटर मार्ग को बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल हादसा - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नैनीताल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
 

4 of 6
नैनीताल हादसा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल सड़क हादसे में मारे गए लोगों के नाम
क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बजे बजे एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। मृतकों में धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह की मौत हो चुकी है।
 

 

विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) को घायल अवस्था में हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण छीड़ाकान मोटर मार्ग पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के लिए सरकार, प्रशासन और विभाग के लिए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें