हल्द्वानी में दीपक रावत का छापा
- फोटो : अमर उजाला
इस पर आयुक्त ने आरटीओ संदीप सैनी को फिटनेस सेंटर की हर हफ्ते औचक चैकिंग करने को कहा। उन्होंने सेंटर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कार्यालय के भ्रष्टाचार मुक्त होने संबंधी साईन बोर्ड लगाने, फिटनेस के एवज में लिए जाने वाले शुल्क को बोर्ड में अंकित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिटनेस सेंटर का कोई भी कर्मचारी एजेंटों की दलाली में लिप्त मिला तो दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होगी। आयुक्त ने आरटीओ से कहा कि वह सीसीटीवी कैमरों के महीने भर का डाटा चैक करें और देखें कि कौन-कौन व्यक्ति लगातार फिटनेस सेंटर में आ रहा है और यहां किससे मिल रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों और कर्मचारियों को कैंप कार्यालय में तलब कराने को कहा। आयुक्त ने फिटनेस चैकिंग सिस्टम को भी देखा।