फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ija-Baini Mahotsav: ईजा-बैंणी महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Thu, 30 Nov 2023 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आज ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम धामी पहुंच चुके है। सीएम धामी के स्वागत में भारी भीड़ जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन


बता दें कि, उत्तरकाशी में सिल्किया टनल के अंदर फंसे सभी श्रमिकों को सफल और सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सीएम धामी का हलद्वानी में पहला रोड शो भी हुआ। हलद्वानी में पहला रोड शो करते हुए सीएम ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे थे।

 

 

सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी। बता दें कि, महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। 
 
विज्ञापन

सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें