फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Traffic Divert: आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 30 Nov 2023 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आज हल्द्वानी में ईजा-बैणीं महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सीएम धामी भाग ले रहे हैं। 800 से अधिक वाहन इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 
विज्ञापन
रूट प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईजा-बैणीं महोत्सव बुधवार यानी आज होगा। इसमें मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। 800 से अधिक वाहन इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन


महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनों का रूट प्लान  
  • बरेली रोड से महोत्सव में आने वाली सभी वाहनों को तीनपानी बाइपास तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाइपास होते हुए नरीमन चौराहे से कार्यक्रम स्थल भेजा जाएगा। इसके बाद ये वाहन वुड पैकर की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। 
  • रामपुर रोड से आने वाली और कालाढूगी/रामनगर की ओर आने वाली बस मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की रोड पर महेंद्र अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी। 

बड़े वाहनों का डायवर्जन 
  • रामपुर रोड से पर्वतीय रूट को जाने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे। 
  • बरेली रोड से पर्वतीय रूट पर जाने वाले वाहन गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे। 
  • कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड भेजा जाएगा। ये वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, तीनपानी गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
  • पर्वतीय रूट से आने वाले सभी बड़े वाहन भी गौलापार बाइपास होते हुए तीनपानी आएंगे। यहां से रामपुर रोड जाने वाले वाहनों को मंडी बाइपास से रामपुर रोड भेजा जाएगा। 
  • गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रोडवेज बस और सिटी बस का प्लान
  • मैदानी क्षेत्र से आने और जाने वाली रोडवेज बसें यातायात नगर से मंडी बाइपास होते हुए बरेली रोड जाएंगी। यहां से मंगलपड़ाव होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी। यहीं से वापस आएंगी। 
  • कालाढूंगी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कालूसाईं मंदिर चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
  • पर्वतीय रूट से आने वाली रोडवेज केमू की बसें वाया चोरगलिया रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे आएंगी। 
  • सिडकुल और अन्य निजी बसों का मंगलपड़ाव से सौरभ होटल तक प्रवेश वर्जित रहेगा। 
  • इंटरसिटी बसें नैनीताल बैंक से तिकोनिया तक नहीं चलेंगी। 

छोटे वाहनों का डायवर्जन
  • कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडांठ तिराहे से पनचक्की, कॉलटैक्स होते हुए नैनीताल रोड भेजा जाएगा। 
  • नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।  
  • रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटेक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की, मुखानी चौराहा/लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें