भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करते विल स्मिथ
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मिश्रपुरी बताते हैं विल स्मिथ ग्रह नक्षत्रों के अनुसार पूजा करवाना चाहते थे। 2018 में वह हरिद्वार आए और कनखल स्थित हरिहर आश्रम में विल स्मिथ ने विशेष अनुष्ठान कराया। गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद विल स्मिथ ने अपने फिल्मी करियर जानने के लिए हस्तरेखा दिखाई और जन्म कुंडली भी बनवाई।