फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर लाखों ने लगाई मोक्षदायिनी में डुबकी, तस्वीरें

Mon, 04 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
सोमवती अमावस्या पर देश के विभिन्न भागों से हरिद्वार आए लाखों श्रद्घालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमरउजाला
स्नान के चलते हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का रेला बना रहा। बहुत तड़के से ही गंगा घाटों पर लगी भीड़ तीसरे पहर तक चलती रही।  कुशावर्त एवं नारायणी शिला जाकर श्राद्घ-तर्पण और पितृ कर्म संपन्न कराए।
विज्ञापन

3 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
नारायणी शिला पर जहां अपार भीड़ रही, वहीं कुशावर्त पर भी तिल रखने की जगह शेष नहीं थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आई तेज वर्षा ने गंगा घाटों पर भगदड़ मचा दी। करीब एक घंटे बाद जब वर्षा थमी तब स्नानार्थी पुन: घाटों पर पहुंचे।

4 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
सोमवती पर आने वाले यात्रियों में सर्वाधिक भीड़ पंजाब और जम्मू कश्मीर से आए श्रद्घालुओं की थी। राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुमांऊ मंडल से भी खासी संख्या में श्रद्घालु गंगा नहाने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
दोपहर के समय हर की पैडी पर मां गंगा को सामुहिक भोग लगाया गया। नगर के अनेक मठों, आश्रमों और अखाड़ों में सोमवती भोज आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

6 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
सवेरे के समय अत्यन्त भारी भीड़ एक साथ हर की पैडी पहुंच जाने पर व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

7 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
चूंकि दस बजे तक गंगा सभा का एक भी पदाधिकारी हरकी पैडी नहीं पहुंचा, अत: हालात बहुत खराब रहे।

8 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
गंदगी का आलम यह था कि यात्री फिसल कर गिर रहे थे। वर्षा होने के बाद तो हालात और भी बिगड़ गए। सभा के कर्मचारी यात्रियों को जूते पहने हुए हर की पैडी जाने दे रहे थे।
विज्ञापन

9 of 9
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
भीड़ को नियंत्रित करने का कोई भी प्रबंध सफल नहीं हो पाया। हालांकि हर की पैडी के विपरीत अन्य घाटों और नगर में उतनी भीड़ नहीं दिखाई दी।

Published By: Vivek Singh
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें