फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा' तस्वीरें देखें....

Tue, 05 Apr 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : amar ujala
केदारनाथ यात्रा के लिए 35 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में शासन-प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को लेकर कमर कस दी है। बावजूद इसके गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच यू पसरे पड़े है टूटे ग्लेशियर, जिससे रास्ता बाधित हो रखा है।
विज्ञापन

केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'

2 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : amar ujala
धाम को जोड़ने वाली सड़क अब भी बदहाल बनी हुई है। जबकि इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की बात हो रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग लिनचोली से छानी कैंप के बीच कई स्थानों पर इस तरह से क्षतिग्रस्त हो रखा है। 
विज्ञापन

केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'

3 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : amar ujala
केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष गंगोत्री-यमनोत्री के साथ अक्षय तृतीया के दिन शुरू हो रही है। यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यपाल के सलाहकार रविवार को केदारनाथ का निरीक्षण कर चुके हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छानीकैंप के निकट ग्लेशियर फैला हुआ है। 

केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'

4 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : amar ujala
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। गौरीकुंड से भीमबली के बीच में कई बोल्डर पड़े हुए हैं। रामबाड़ा से छोटी लिनचोली के बीच चार सौ मीटर रास्ता भूस्खलन व भू-धंसाव से ध्वस्त हो रखा है। केदारनाथ यात्रा के लिए रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच पैदल रास्ते में जमी बर्फ को काटकर निम पैदल रास्ता बहाल कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'

5 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : amar ujala
छोटी लिनचोली से छानीकैंप के बीच तीन बड़े ग्लेशियर टूटे  हैं। धाम में पुनर्निर्माण में जुटे निम ने रास्ते से आवाजाही के लिए प्रभावित स्थानों पर बर्फ और मिट्टी को काटकर एक फीट चौड़ी पगडंडी बनाई है। शनिवार को खच्चरों से पैदल रास्ते निम का राशन भी पहुंचा है। हालांकि केवल 35 दिनों में रास्ता को ठीक करना किसी चुनौती से कम नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें