फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

Sun, 08 May 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थराली-देवाल-नारायणबगड़-गैरसैंण
विज्ञापन
1 of 10
heavy rain in chamoli - फोटो : amar ujala
रविवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने थराली, देवाल और गैरसैंण में तबाही ला दी। बादल फटने की घटना से गदेरे उफान पर रहे। इस तबाही से थराली में चार से अधिक वाहन बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

2 of 10
heavy rain in chamoli
साथ ही देवाल, थराली और नारायणबगड़ में कई घरों, दुकानों, सरकारी दफ्तरों में मलबा घुस गया। सूचना पर तहसील और पुलिस प्रशासन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुटे रहे। थराली के राड़ीबगड़ से थराली बाजार तक सड़क पूरी तरह मलबे से पट गई।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

3 of 10
heavy rain in chamoli
वहीं थराली बाजार के निकट बहने वाले सिपाही नाले में भारी मलबा आने से चार वाहन बह गए। बहाव इतना तेज था कि दो वाहन सीधे गदेरे से पिंडर नदी में समा गए। सहकारी समिति के समीप एक मोटर वर्कशॉप भी ऊफनते गदेरे में बह गया। बाजार से बैरकांडे गांव के बीच बनी तीन पैदल पुलिया भी बह गई। बूंगा के प्रधान गोदांबरी देवी, मोहन सिंह ने बताया कि सिलसौरा, गुपटारा में कई घरों में मलबा आ गया है। रणजीत सिंह, बादर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बखतावर सिंह और जसपाल सिंह के मकान मलबे में दब गए हैं।

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

4 of 10
heavy rain in chamoli
रूईसाण के भैरगढ़ गदेरे में बनी पुलिया बहने से गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। प्रधान सुदर्शन सिंह, बुरसोल के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि डुंग्री, बूंगा, बुरसोल और रतगांव सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में आलू, प्याज और गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से बरसाती नालों तथा मलबे से तबाह हो चुकी है।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

5 of 10
heavy rain in chamoli
सूचना पर तहसीलदार परमानंद राम, एसडीएम विवेक प्रकाश, प्रमुख राकेश जोशी सहित पुलिस के जवान रेसक्यू कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

6 of 10
heavy rain in chamoli
देवाल बाजार में दलबीर सिंह, भीम सिंह, पवन कुमार, पप्पू केशरवानी की दुकान में और पूर्णा गांव के मदन पंचवाल, विपिन कोठारी, हरीश चंद, द्वारिका प्रसाद के घरों में, नारायणबगड़ में शिशु मंदिर परिसर, अस्पताल परिसर सहित बाजार में कई दुकानों में मलबा घुस गया। वहीं गैरसैंण के देवपुरी और पत्थरकटा गांवों में भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त बताई जा रही है।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

7 of 10
heavy rain in chamoli
गदेरे में ऊफान से थराली के रतन सिंह, अब्बल सिंह, प्रेम बुटोला, रमेश चन्द्र और भास्करानंद पांडे के वाहन बहे साथ ही जगदीश देवराड़ी का वर्कशाप सिपाही गधेरे में बहकर पिडंर के तट पर पहुंच गया। इससे आक्रोशित लोगों ने शीघ्र मुआवजे की मांग को लेकर थराली-देवाल मोटर मार्ग खोल रहे जेसीबी मशीन को रोक दिया।

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

8 of 10
heavy rain in chamoli
तहसीलदार परमानंद राम ने प्रभावितों से कहा कि शासन से मुआवजे की राशि मिलने के बाद ही मुआवजा वितरित किया जा सकता है। मौके पर पंहुचे एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि दैवी आपदा की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

9 of 10
heavy rain in chamoli
इधर भाजपा प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल, देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट आदि ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मुआवजा देने और प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट करने की मांग की है।
विज्ञापन

देखिए, जंगलों की आग के बाद अब उत्तराखंड में पानी की तबाही

10 of 10
heavy rain in chamoli
भारी बारिश के चलते रूइसाण गांव में कई मकानों में मलबा घुस गया। इस दौरान रूइसाण के त्रिलोक सिंह अपने घर से मलबा हटा रहे थे। लेकिन मलबा हटाते वक्त घायल हो गए। जिन्हें सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें