फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

Wed, 08 Mar 2017 09:33 AM IST
मनोज सिंह राणा / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
anita
ऋषिकेश की अनीता शर्मा उर्फ भैरवी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद बेजुबान जानवरों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं। बीस बीघा बापूग्राम निवासी अनीता शर्मा बीते ढाई दशक से जानवरों की सेवा में लगी हैं।
विज्ञापन

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

2 of 6
अ‌निता
गली-मोहल्लों में घूमने पर जानवरों को तड़पता देख उन्हें भी दर्द होता है और वह उन्हें घर ले आती हैं। अभी तक अनीता के पास 14 कुत्ते, पांच बिल्लियां, एक  चूहा और एक तोता है। जिनकी वह आज भी सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

3 of 6
अ‌निता
लेकिन, कुदरत को कुछ और ही मंजूर है, बेजुबानों का दर्द बांटने वाली अनीता आज खुद कैंसर से जूझ रही हैं। बकौल शर्मा अक्तूबर 2015 में उनके कान के नीचे एक छोटी गांठ बन गई थी।

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

4 of 6
अ‌निता
कई जगह उपचार के बाद उन्हें जनवरी में पता चला की गांठ ने कैंसर का रूप ले लिया है। इसके ऑपरेशन के लिए उन्हें करीब पांच लाख रुपये की जरूरत है। रुपये की व्यवस्था हुई तो अप्रैल में दून के मैक्स अस्पताल में उनका ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

5 of 6
अ‌निता
ऑपरेशन सफल रहा तो आने वाली जिंदगी भी वह बेजुबानों की सेवा में गुजार देंगी। हाल ही में उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेजुबानों की फरिश्ता बनी इस कैंसर पीड़ित बेटी को सलाम

6 of 6
अ‌निता
अनीता शर्मा ने बताया कि वह अपने ऑपरेशन के लिए कई संस्थाओं से आर्थिक मदद मांग चुकी हैं। लेकिन कोई भी संस्था उनकी मदद के लिए अब तक आगे नहीं आई है। पैसों की व्यवस्था होती है, तभी ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें