अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर गिरफ्तारी दी। जिला मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे 229 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन घंटे के बाद सभी कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
congress rally in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला मुख्यालय पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जन विरोधी सरकार भारत छोड़ो, वोटों के दलाल भारत छोड़ो के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में जनआंदोलन का आगाज किया।
विज्ञापन
3 of 5
congress rally in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जेपी मेहता इंटर कॉलेज से निकलकर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कांग्रेस जन आंदोलन समिति के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जिला मुख्यालय पर करीब आधे घंटे तक नोकझोंक होती रही।
4 of 5
congress rally in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाते हुए कचहरी के अंदर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया था। प्रदर्शन के दौरान ही कुछ कांग्रेसी नेता बैरीकेडिंग गिराकर अंदर जाने की कोशिश में पुलिस ने धक्का मुक्की करने लगे।
पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने कांग्रेसियों को लाठियों से धकेल कर पीछे किया। बाद में उनकी गिरफ्तारी शुरू हुई। दो बसों में भरकर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों के दलाल भारत छोड़ो, धोखेबाजों काशी छोड़ो समेत केंद्र सरकार और भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। सरकारी वाहन कम रहने से बहुत सारे कांग्रेसी खुद के वाहनों से पुलिस लाइन पहुंचे।