सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा मांग चाय की बढ़ जाती है, जो फिलहाल घाट पर लगे स्टाल या अड़ी पर लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है। चाय बेचने वालों का कहना है कि वैसे तो बनारस में चाय की मांग हर मौसम में रहती है, लेकिन इस ठंड ने और ज्यादा चाय पीने को लोगों को मजबूर कर दिया है।