पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिखने लगा है। नम पछुआ हवाएं चलने से तापमान भी तेजी से गिरता जा रहा है। बीते दो दिन से ठंडी चल रही हैं और शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है। शनिवार को अधिकांश लोग घरों में ही पड़े रहे। सिगरा, रथयात्रा, मंडुवाडीह, मैदागिन, पांडेयपुर आदि इलाकों में जहां दिन में भीड़ दिखती थी, वहां लोग काफी कम दिखे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे धूप निकली तो लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन हवाओं के कारण धूप बेअसर रही। शाम होने के बाद से ही कोहरा छाने लगा और रात में तो राह चलना मुश्किल हो गया।