एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को फिटनेस चैलेंज दे रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी एक शख्स अपनी योग साधना से लोगों दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
yoga
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के गोद लिए गांव डोमरी के रहने वाले विजय पटेल हाथ पैर बांध कर पानी में योग साधना करते हैं। गंगा किनारे बसे इस गांव में विजय ने बीस साल पहले योग साधना शुरू की थी। दिनों-दिनों उनके निखार आता गया। गंगा नदी को ही उन्होंने साधना का केंद्र बना लिया। अब उनका करतब देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
yoga
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु के नाम से मशहूर विजय पटेल योग को ही अपना धर्म मानते हैं। साथ ही युवाओं को योग कला सिखाना इनका शौक है। इन्होंने हरिनंदन स्वामी से प्रेरणा लेकर बीस वर्ष पहले योगाभ्यास करना शुरू किया था। योगाभ्यास के लिए विजय का मनपसंद स्थान गंगा का किनारा है।
4 of 6
yoga
- फोटो : अमर उजाला
विजय ने द्वारिकापुरी, उज्जैन के शिप्रा नदी में, नासिक, पंचवटी, गोदावरी समेत कई स्थानों पर अपने करतब दिखा कर वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन
5 of 6
yoga
- फोटो : अमर उजाला
इनका दावा है कि हाथ पैर बांधकर 24 घंटे से ज्यादा पानी में तैर सकते हैं। यह जब गंगा में योग-साधना करते हैं तो इन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुट जाती है।