फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा : भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर आएगी विश्व शांति, आज भी प्रासंगिक हैं उनके उपदेश

Wed, 13 Jul 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची सारनाथ, धमेख स्तूप की परिक्रमा के बाद देखा पुरातात्विक स्थल ।  सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आदेश दिया ।
विज्ञापन
धमेख स्तूप की परिक्रमा करती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और सदियों तक रहेंगी। बुधवार को सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने कहा कि धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर हम सभी को भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा। बुद्ध बोध भी हैं और शोध भी हैं। वह मानवता के सामूहिक अवतरण हैं। आज विश्व में शांति के लिए भगवान बुद्ध की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

वीडियो संदेश के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने आयोजन से पहले मूलगंध कुटी विहार में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने धमेख स्तूप की परिक्रमा की।इस दौरान विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें