तीन बच्चों की मां अपना घर परिवार छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके तीनों बच्चों का पालन-पोषण पिता अकेले करता था। इसी बीच मां को बच्चों की याद आई। बच्चे से मिलाने के लिए प्रेमी स्कूल से उसके बेटे को उठा ले गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
पिता ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन साल पहले प्रेमी संग भागी महिला की नाटकीय ढंग से घर वापसी हो गई। प्रेमी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामला यूपी के भदोही जिले का है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव की महिला तीन वर्ष पूर्व अपने तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। पत्नी के जाने के बाद युवक अपने तीनों बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रहा था। मामले में नया मोड़ 15 अक्टूबर को आया।
4 of 5
demo pic
भोजन के अवकाश की छुट्टी के दौरान महिला का प्रेमी अपने दो सहयोगियों के साथ स्कूल पर पहुंचा और उसके बेटे प्रद्युम्न को बाइक पर बैठाकर ले गया। यह वाकया देखकर उसके दो अन्य बच्चों ने पिता को सारी बात बताई। उसके पिता ने थाने में तीनों के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रेमी अब भी गिरफ्त से बाहर है। वहीं महिला अपने बच्चे का लेकर स्वयं कोतवाली पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि जब से प्रेमी उसके को लेकर आया तब से वह खाना नहीं खा रहा था। अपने बेटे की जिद के आगे उसे घर लौटना पड़ा। महिला के गांव आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चाएं हो रही हैं।