बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देने वाले ट्राली रिक्शा चलाने वाले मंगल प्रसाद केवट प्रधानमंत्री से मिले। इस मुलाकात से वह इतने खुश हैं कि उनका मानना है कि यह उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मंगल प्रसाद केवट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से बात की वह उनके लिए कभी न भूलने वाले बेहतरीन अनुभव जैसा है, जानिए दोनों में क्या बातचीत हुई और पीएम का पत्र पाकर केवट को कैसा लगा था...