फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के बरसे मेघ तो जाम से जूझे राहगीर, जलभराव से सड़कों पर लगी वाहनों की कतार, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Aug 2019 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के कारण सड़कों पर हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
भादों की पहली झमाझम बारिश रविवार की शाम राहगीरों के लिए आफत बन गई। वाराणसी शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भारी जलभराव के कारण वाहनों की कतार लग गई। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन सवारों को हुई और रात साढ़े 10 बजे के लगभग आवागमन सामान्य हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।
विज्ञापन

2 of 5
ढाई घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश के बाद कज्जाकपुरा और पड़ाव के बीच लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। भदऊं चुंगी स्थित रेलवे डॉट पुल के नीचे ऐसा पानी भरा कि पैदल निकलने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। भदऊं चुंगी तिराहा और राजघाट पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खत्म कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन रात साढ़े 9 बजे तक वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल रथयात्रा चौराहा, गोदौलिया चौराहा, गिरजाघर चौराहा, मैदागिन चौराहा, सिगरा, पीलीकोठी, नदेसर, पांडेयपुर सहित अन्य इलाकों का भी रहा। भारी जलभराव के कारण पुलिस कर्मी भी समस्या के समाधान के लिए कुछ खास प्रयास करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
शहर के कई इलाकों में जलमाव हुआ तो लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। शाम से शुरू हुई बरसात देर रात तक होती रही। शहर के कई इलाकों में तो कमर भर से अधिक पानी भरने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए। तेज बरसात के कारण मंडुवाडीह, शिवदासपुर, पंचवटी नगर, सिंधोरिया कालोनी में लोगों के रसोईघर में पानी घुस गया।

4 of 5
पंचवटी नगर की गुडि़या देवी, मीरा देवी, चुनमुन देवी का कहना था कि बरसात के कारण उनके रसोईघर में पानी चला गया है। रात का भोजन बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं शहर के दालमंडी इलाके  की कई दुकानों में घुटने भर से अधिक पानी भर गया। अंधरापुल इलाके में जलभराव के कारण कई गाडि़यां बरसात में ही बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंधरापुल से नदेसर तक जलभराव के कारण चारपहिया वाहनों के इंजन भी डूब गए। लोगों को धक्का लगाकर वाहनों को ले जाना पड़ा। लक्सा, गोदौलिया, कोदई चौकी, सरैयां, बजरडीहां, रवींद्रपुरी, महेशपुर, महमूरगंज, सिगरा, लल्लापुरा, औरंगाबाद, बड़ी गैबी, पुलकोहना, लाटसरैयां आदि इलाके में जलभराव के कारण लोग झेलते रहे। वहीं वरुणापार इलाके के सदर बाजार में गलियों में घंटे भर से अधिक समय तक पानी के भराव के कारण लोग घरों में ही रहे। जलभराव के कारण चौरा देवी मंदिर, छोटी, बड़ी मस्जिद मार्ग, थाना परिसर आदि क्षेत्र में लोग प्रभावित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें