फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा, जुबां पर 'मां तुझे प्रणाम', सड़कों पर चले देश के भविष्य, पुलिस ने की पुष्प वर्षा

Wed, 14 Aug 2019 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
मां तुझे प्रणाम में दौड़ी काशी। - फोटो : अमर उजाला
दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं, सर हमेशा ऊं चा रखना इसका जब तक दिल में जान हैं। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा हमारा... वंदेमातरम्..., इंकलाब जिंदाबाद... भारत ही है देश मेरा, भारत ही मेरा धर्म..., सारे जग से है ये न्यारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...इन्हीं नारों के साथ जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश प्रेम की अलख जगाने भारत माता की जय जयघोष के साथ बच्चे, युवा और शहर के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। अवसर था अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत रन फॉर नेशन मिशन का। हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर, बैनर लिए देशभक्ति से ओतप्रोत नारों का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। तो वहीं स्काउट्स एंड गाइड्स ने कतारबद्ध होकर अपनी सधी हुई चाल और ड्रम की प्रस्तुति से लोगों में जोश भर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 9
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बुधवार को आयोजित रन फॉर नेशन में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हरी झंडी दिखाते ही जैसे ही रैली लहुराबीर से निकली तो मां तुझे प्रणाम और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हाथ में तिरंगा और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज से शुरू हुई रैली सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्टॅ्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली जैसे ही सिगरा थाने के  सामने पहुंची तो सिगरा थानाध्यक्ष राजीव रंजन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। रैली के दौरान से 15 अगस्त की सुबह सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सा लेने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

3 of 9
भारत के स्वर्ग मिलल अमर उजाला हो गईल....
गीतकार क न्हैया दुबे केडी की रचनाओं सारे जगत में अलग है शान, अमर उजाला की मुहिम अपनी स्वच्छता को लाना है..., बरस-बरस के सपना साकार हो गईल, भारत के स्वर्ग मिलल अमर उजाला हो गईल.... को डॉ. अमलेश शुक्ला ने अपने सुरों से सजाया। उन्होंने देशभक्ति गीत जहां-जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया..., हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए...समेत कई देशभक्ति गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी तो सिगरा स्टेडियम में मौजूद हर शख्स खुद को झूमने से नहीं रोक सका। बेंजो पर सुरेश और ढोलक पर नसीम ने संगत की।

4 of 9
स्केटर्स के करतब देख सब रह गए दंग :
देशभक्ति की अलख जागने के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान में स्केटर्स की टोली ने सभी को अपने हैरतंगेज करतबों के साथ अपनी गति और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टोली का नेतृत्व राष्ट्रीय स्केटर और कोच एके अंसारी कर रहे थे। टीम में स्कॉलर्स होम की रिया कुमारी सिंह व प्रवीन गुप्ता के साथ वीपी  गुजरात इंटर कॉलेज भैरोनाथ से निखिल और सुमित ने अपने हुनर का कमाल दिखाया।
विज्ञापन

5 of 9
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के महामंत्री देव नारायण पांडेय उर्फ राधे भैया के नेतृत्व में रोहित कुमार मिश्रा, प्रद्युमभन मिश्रा, विकल्प शुक्ला, मनीष शुक्ला, अंकित शुक्ला ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

6 of 9
स्काउट्स एंड गाइड्स की छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन :
डीजे पर बजते देशभक्ति से भरे गीतों के पीछे सधी हुई चाल और अनुशासन का परिचय देते हुए स्काउट्स और गाइड्स की ड्रेम की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

7 of 9
रैली में अनुशासन भी शानदार :
जिलाधिकारी ने रैली के शुभारंभ के समय बच्चों से स्वच्छता और अनुशासन की अपील की थी। जिसका आर्य महिला इंटर कालेज की छात्राओं ने बखूबी पालन किया। रैली में अनुशासन का पालने करते हुए छात्राएं कतारबद्ध चल रही थी, तो वहीं रैली जब सिगरा स्टेडियम पहुंची तो लोगों द्वारा पानी पीके फेंके गए ग्लास को उठाकर कूड़ेदान में भी डाला।

8 of 9
पॉवर एंजल्स ने बताई आत्मरक्षा की तकनीक :
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की अपराजिताओं ने किक और पंच संग छेड़खानी से बचाव के लिए आत्मरक्षा की तकनीक की प्रस्तुति दी। वहीं किसलय मानव के नेतृत्व में पॉवर एंजल्स ने पिरामिड बनाकर बेटियों की शक्ति का एहसास कराया। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को गंगा सफाई के लिए प्रेरित करने के साथ ही जलसंरक्षण की भी अपील की।
विज्ञापन

9 of 9
ट्रैफिक पुलिस का रहा सराहनीय योगदान :
एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में रन फॉर कंट्री का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ। लहुराबीर चौराहे से जब रैली मलदहिया चौराहे के तरफ निकली तो पुलिस की गाड़ियां छात्र-छात्राओं के आगे-आगे चलकर रैली के गुजरने वाले रास्तों पर मानव शृंखला बनाकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें