फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: चढ़ते तापमान के बीच मौसम ने ली करवट, हल्की धूप और ठंड से दिन की शुरूआत

Sat, 06 Feb 2021 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शनिवार की सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरू हुई है। हालांकि ठंड पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा है। हल्की ठंडी हवा भी बह रही है। शुकवार को पूरे दिन बादल रहने के बाद शाम को मौसम एक बदल गया। अचानक हुई हल्की बूंदा बांदी से तापमान भी गिर गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पारा चढ़ने के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दिन भर आसमान में बादलों की लुकाछिपी और तेज हवा ने लोगों को दोबारा ठंड का अहसास कराया। शाम होने तक आसमान में घने बादल छाए रहे और रात 10 बजे बरसात भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बरसात के बाद अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 4
शुक्रवार की सुबह भगवान भाष्कर बादलों की ओट में ही नजर आए। सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही और हवाएं भी चलती रहीं। रात 10 बजे के बाद हुई बरसात ने लोगों को ठंड और गलन का अहसास भी कराया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात के बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भी हल्की बरसात होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि 11 जनवरी के बाद से मौसम ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक पहुंच गया था। गलन के कारण लोगों का हाल बेहाल था। गत दो दिनों से पारा चढ़ने से गलन से राहत मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें