पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी भाग का मौसम तेजी से बदला है। तीन दिनों से धूप न निकलने से ठंड ज्यादा लग रही है। इससे अधिकतम तापमान औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 16.9 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।