फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO : वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, बारिश का दिखा असर; वाहनों की रफ्तार पर लगे ब्रेक

Sun, 29 Dec 2024 10:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather Update : यूपी के वाराणसी में रविवार की सुबह घना कोहरा होने से टहलने वाले लोग ज्यादा दूर तक नहीं देख पा रहे थे। चाय की दुकानों पर ज्यादा भीड़ दिखी। सड़कों और हाइवे पर भारी वाहनों की रफ्तार थम गई थी।
विज्ञापन
1 of 8
कोहरे के कारण सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे थे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के वाराणसी में रविवार की सुबह घना कोहरा दिखाई दिया। सुबह उठते ही लोगों को चारों ओर कोहरे की सफेद चादर दिखी। कोहरा इतना अधिक था कि टहलने निकले लोग ज्यादा दूर तक नहीं देख पा रहे थे। इस कारण चाय की दुकान पर ही समय बिताया गया। लोग सिकुड़कर गप मारते नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अल सुबह दिखा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले यानी शनिवार को ही जिले में बारिश हुई थी। रूक-रूक कर तकरीब आधे घंटे तक बारिश के बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही थी। शाम होते ही घना कोहरा दिखने लगा था।
विज्ञापन

3 of 8
शिवपुर स्थित पिसाैर पुल पर घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल के मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जाैनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखा।

4 of 8
कोहरे के कारण रेंग रहे थे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बतादें कि कुछ दिन पहले ही माैसम विभाग ने यूपी के लिए अलर्ट भी जारी किया था। वहीं, हल्की हवाएं भी ठंड में इजाफा कर रही थीं।
विज्ञापन

5 of 8
वाराणसी में घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक। - फोटो : अमर उजाला
हाइवे और सड़कों पर छोटे-बड़े सभी वाहन सुबह भी लाइट जलाकर चल रहे थे। डिपर और इंडिकेटर का उपयोग कर पास मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
शहरी क्षेत्रों में भी दिखा कोहरे का असर। - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर के अंत में ऐसा माैसम देखकर वाराणसी आए पर्यटकों की भीड़ भी गंगा घाटों पर नजर आई। नाैकायन का लुत्फ उठाया। अस्सी, नमो और दशाश्वमेध घाट के साथ अन्य स्थानों पर युवा माैज-मस्ती करते दिखे। 
विज्ञापन

7 of 8
हाइवे पर भारी वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञानियों ने दो-तीन तक इसी तरह माैसम का अंदेशा जताया है। वहीं, घरों में बच्चाें और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
कोहरे के कारण कहीं-कहीं सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
मौसम में पिछले तीन-चार दिन से तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। शहर में लोहता, चांदपुर, सारनाथ, पांडेयपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में रोहनिया, चोलापुर, चिरईगांव, आराजीलाइन सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा। बीती रात में भी कोहरा देखने को मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें