काशी में सोमवार की सुबह धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई लेकिन, गलन के कारण कुछ लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। वहीं धूप से राहत मिलने पर कुछ लोगों के जैकेट उतरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं अन्य दिनों की तुलना में आज घाटों से लेकर बाजारों तक चहल- पहल रहेगी।