स्कूली बच्चों के लिए यूपी पुलिस वाराणसी में एक नई पहल करने जा रही है। आपके शहर में भी पुलिस ऐसा करने जा रही है या नहीं आप पता कर सकते हैं। दरअसल, वाराणसी में पुलिस एक ऐसा समर कैंप लेकर आ रही है जहां आपका बच्चा न केवल मस्ती करेगा बल्कि उसका ज्ञान वर्धन भी होगा। ‘पुलिस समर कैंप’ में बच्चों को मनोरंजक ऐक्टिविटी के साथ साथ पुलिसिंग सीखेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
समर कैंप के दौरान रोप क्लाइंबिंग, आत्मरक्षा, यातायात नियंत्रण, आग और दंगा नियंत्रण का लाइव प्रदर्शन और स्वयं बच्चे भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा बच्चों को हथियार और उसको चलाने की सुरक्षित ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बच्चों को ‘हॉर्स राइडिंग’की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बच्चे चौराहों पर यातायात और आग नियंत्रण करते भी दिखेंगे। यह जानकारी एसएसपी आरके भारद्वाज ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में दी।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि अक्सर माता-पिता शरारत कर रहे बच्चों को डराने के मामले में ‘पुलिस अंकल’ को बुलाने की बात कहते हैं और बच्चे मान भी जाते हैं। और यह डर बड़े होने पर बच्चों के अंदर पुलिसिंग के प्रति नकारात्मक भाव भी पैदा करता है। उनका पुलिस सेवा के प्रति रुझान को प्रभावित करता है। ऐसे बच्चों में अपनी छवि सुधारने और लोगों को पुलिस के क्रिया कलापों को नजदीक से दिखाने, समझाने के लिए वाराणसी पुलिस समर कैंप लेकर आ रही है।
4 of 5
समर कैम्प
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ म्यूजियम के साथ ही थानों और जेल टूर भी कराया जाएगा। बच्चों के प्रशिक्षण के लिए बाहर के प्रशिक्षकों की भी सहायता ली जाएगी।18 तक रजिस्ट्रेशन होगा। पहले प्रतिभागी के तौर पर बेटी निहारिका भारद्वाज का फार्म एसएसपी ने लिया। यह समर कैंप 20 अप्रैल से शुरू होगा। 18 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 10 दिन तक स्कूल के बाद शाम चार से सात बजे तक यह कैंप चलेगा। इसके बाद तीन दिन का फुल टाइम प्रशिक्षण पूरे दिन का होगा। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बच्चों की क्लास भी लेंगे।
बाद में बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा और कैंप की फीस 500 रुपये रखा गया है। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे। फॉर्म एसपी ग्रामीण कार्यालय या पुलिस लाइन के आरई दफ्तर से प्राप्त व जमा किया जा सकता है। वाराणसी पुलिस के पहले बैच में फिलहाल 80 बच्चे होंगे। इनको 20-20 के ग्रुप में अल्फा, बीटा, चार्ली और डेल्टा में बांटा जाएगा।