फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को पिता के सामने पटकता रहा तांत्रिक चाचा, बोला- हम कर देंगे जिंदा

Sat, 21 Jul 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मृतक आशीष का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
बनारस में डेढ़ माह पहले हुई मासूम की हत्या को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या का कारण सामने आने पर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दानूपुर गांव की बनवासी बस्ती के चार वर्षीय आशीष उर्फ आकाश बनवासी की मौत तंत्र पूजा के दौरान जमीन पर बार-बार पटके जाने के कारण हुई थी। आशीष की मौत हो गई तो तांत्रिकों ने उसे पुन: जिंदा करने के लिए शव को घर में छुपा लिया। जब आशीष को जिंदा करने में सफलता नहीं मिली तो उसके अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रच कर शव को फेंक दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
यूपी पुलिस
शहर के जंसा थाना अंतर्गत दानूपुर गांव में सात जून की शाम मोहन बनवासी के घर आई बारात के दौरान उसके बेटे आशीष के गायब होने की बात सामने आई। आठ जून की सुबह आशीष का शव घर से कुछ दूरी पर मिला। मामले को लेकर मोहन ने जंसा थाने में अपने छोटे भाई की पत्नी मंजू और उसके पिता द्वादशी सहित अन्य के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

 

4 of 6
बलि का हो गया था इंतजाम
क्षेत्राधिकारी सदर अंकिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत उसके शव मिलने से तीन दिन पहले हुई थी। थानाध्यक्ष जंसा ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि आशीष की तबीयत खराब हुई थी। आशीष की तबीयत तांत्रिक राजेश अपने तांत्रिक गुरु के साथ तंत्र विद्या के सहारे ठीक कर रहा था। इस दौरान आशीष को जमीन पर कई बार पटका गया तो सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
TANTRIK
इसके बाद राजेश और उसके गुरु ने मोहन से कहा कि बच्चे को हम जिंदा कर देंगे और तुम जाकर अपनी बहन की शादी की तैयारी देखो। मोहन अपने भाई और उसके गुरु की बातों में आकर घर चला गया। इस बीच दोनों आशीष का शव छुपा कर रखे रहे और सात जून की रात उस पर चाकू से वार कर और तेजाब उड़ेल कर हत्या का रूप देते हुए शव फेंक दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी100 - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आशीष के तांत्रिक चाचा राजेश बनवासी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजेश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तंत्र विद्या के उसके गुरु की तलाश कर रही है। सीओ सदर ने बताया कि राजेश का गुरु भी बनवासी है और घर छोड़कर परिवार के साथ भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें