आजकल एलईडी टीवी का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप एलईडी टीवी खरीदने वाले हैं तो थोड़ा ध्यान रखें। कुछ दुकानदार एसेंबल लोकल टीवी तैयार कर उस पर ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इस तरह का मामला मिर्जापुर में सामने आया है। पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार भी किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
संबंधित कंपनी की शिकायत पर मिर्जापुर एवं कटरा पुलिस की ओर से दो दुकानों पर की गई छापेमारी में दोनों दुकानदारों से 32 लोकल एलईडी टीवी बरामद की गई। सभी पर ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगे पाए गए। दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Thomson LED Smart TV
पिछले दिनों एक कंपनी के प्रतिनिधि अजय देवलिया ने शिकायत की थी कि मिर्जापुर में कुछ दुकानदार उनकी कंपनी का लेबल लगाकर लोकल टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बेच रहे हैं जिससे कंपनी का सामान भी नहीं बिक रहा है। यहीं नहीं जल्द सामान खराब होने पर कंपनी का नाम बदनाम हो रहा है।
4 of 5
Mi LED Smart TV 4
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटरा पुलिस ने गुरुवार की शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा रोड बथुआ तिराहे पर स्थित गीत इलेक्ट्रानिक और शहर कोतवाली के महुवरिया स्थित संतोष इलेक्ट्रानिक पर छापेमारी की। इस दौरान एटलस रेडियो ट्रेडर्स मुंबई के जांच अधिकारियों ने जांच की तो लोकल एसेंबल 32 एलईडी टीवी ऐसी पाई गईं जिनपर संबंधित कंपनी के लेबल लगे थे।
शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने गीत इलेक्ट्रानिक के मालिक सुरेंद्र कुमार केशरी पुत्र छेदी लाल निवासी साकेतपुरी कालोनी सबरी कटरा कोतवाली तथा राजेश चौरसिया पुत्र शिवपूजन निवासी तहसील रोड महुवरिया शहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से यह कार्य कर रहे हैं