साल 2019 का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ गुजरा। लोगों ने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खूब धमाल किया। सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स, पार्क और बाजारों में काफी भीड़ रही। रेस्टोरेंट, बेकरी शॉप और स्ट्रीट फूड प्वाइंट्स पर पहुंचकर लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कुछ लोगों ने नए साल का पहला दिन बिताने के लिए प्रकृति को चुना और शांत वातावरण में समय बिताया। सोनभद्र, चंदौली जैसे जलप्रपातों समेत अन्य प्राकृतिक छटा से सजे क्षेत्रों में लोग पहुंचे। आगे स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोमवार रात शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला मंगलवार को भी चलता रहा। ई-कार्ड, ई-मैसेज, और वीडियो के साथ ही ग्रीटिंग कार्ड इसका माध्यम बने। उपहारों और फूलों के माध्यम से लोगों ने खुशियां एक-दूसरे से साझा कीं। उधर, बाजार में केक की मांग भी बनी रही। लोग सुबह से ही अपनी पसंद के केक का ऑर्डर देते रहे। कुछ परिवारों ने घरों की छतों पर नए साल का पहला दिन बिताया। रंग-बिरंगे गुब्बारे, डीजे व लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
कुछ लोगों ने परिवार के साथ बैडमिंटन, आंख मिचौनी व फुटबॉल खेलकर साल का पहला दिन बिताया। दोपहर बाद तक थाई बौद्ध विहार, आधुनिक मूलगंध कुटी विहार, बौद्ध विहार, पक्षी विहार व डियर पार्क में पर्यटकों की खासी भीड़ लगी रही।
4 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
नए साल की सुबह नई उम्मीदों संग परिवार व युवाओं की टोलियां रामनगर किला पहुंचकर मस्ती और उल्लास में डूबी रही। उधर, कई घरों व घाटों पर युवा पतंगबाजी में मशगूल नजर आए। बीएचयू परिसर में भी खासी चहल-पहल रही। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद लोग मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
सारनाथ और गंगा घाट पर भी जमकर मस्ती की। शहर के सभी छोटे-बड़े होटल व रेस्त्रां भी फुल रहे। लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देने के साथ ही फोटो और सेल्फी ली। नए वर्ष पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ सारनाथ पहुंचे। बुद्ध की उपदेश स्थली में खनन से निकले गुप्त कालीन अवशेष देखे। संग्रहालय परिसर में इतिहास से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहीं, हरे-भरे पार्क और रंग-बिरंगे पक्षी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। भीड़ देखते हुए वन विभाग, पुरातत्व विभाग ने अपने प्रवेश शुल्क काउंटर एक से बढ़ाकर कर तीन कर दिए। भीड़ को देखते हुए पुरातत्व विभाग ने दोनों द्वार खोल दिए। सामान्य दिनों में एक ही द्वार से पर्यटकों को प्रवेश भी दिया जाता है और निकासी भी यहीं से कराई जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
पुरातत्व खंडहर परिसर में प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 25 रुपये है तो विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये। वहीं संग्रहालय के लिए विदेशी व स्थानीय पर्यटकों के लिए पांच रुपये का प्रवेश शुल्क लगता है। वहीं, सारंगनाथ शिव मंदिर में भी साल के पहले दिन लोगों ने माथा टेका और मंगल वर्ष की कामना की।
टैक्स में कमी आने के बाद स्थानीय आनंद मंदिर सिनेमा हॉल ने 10 रुपये प्रति टिकट की कटौती करने का निर्णय लिया है। यह एक जनवरी 2019 से प्रभावी हो गई है। अब टिकट की प्रभावी दर आनंद मंदिर सिनेमा पर 30, 40, 50 और 60 हो गई है। टिकट दर में कटौती और नए वर्ष के चलते सिनेमा हाल पर दर्शकों की लंबी कतार देखने को मिली।