फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल हत्याकांड: गाजीपुर में दबिश के दौरान पुलिस ने की तोड़फोड़, महिलाओं को पीटा      

Tue, 01 Jan 2019 10:36 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 16 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात पुलिस ने अटवा गांव के मल्लाह टोली और फरीदचक गांव में दबिश दी। आरोप है कि आरोपियों के न मिलने पर दर्जन भर से अधिक घरों में तोड़फोड़ की। कई महिलाओं को भी पीटा। एक घर से सास-बहू को हिरासत में ले लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
नोनहरा क्षेत्र के कठवामोड़ पुल के पास शनिवार को निषाद पार्टी के लोगों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंचे करीमुद्दीनपुर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। 

  
विज्ञापन

3 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
इस मामले में नोनहरा थाने की पुलिस ने 32 नामजद और 150 अज्ञात के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात पुलिस ने दबिश के दौरान अटवा गांव के मल्लाह टोली और फरीदचक गांव के तमाम लोगों के घरों का दरवाजा खुलवाया। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस ने उनके घरों के दरवाजे तोड़ दिए। 

 

4 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
कुछ घरों में शौचालयों, टीवी, शीशा, बाइक आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। मल्लाह टोली निवासी राजमुनी ने बताया कि रात में करीब आठ बजे दरवाजा खोलते ही पुलिस वाले अंदर घुस गए और टीवी, शीशा, चूल्हा आदि सामानों को डंडा से मार कर तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
रमावती ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा और शीशा तोड़ दिया। मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शांति ने बताया कि पानी निकासी के लिए लगे प्लास्टिक के पाइप तक को नहीं छोड़ा। पुलिस सुनीता और उसकी सास धनवता को गिरफ्तार कर ले गई है। कई महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें पीटा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghazipur - फोटो : amar ujala
कासिमाबाद सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि निषाद पार्टी के आंदोलन में कई महिलाएं भी शामिल थीं। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वह इस घटना में संलिप्त पाई गई हैं, क्योंकि घटना के समय की गई वीडियोग्राफी और पकड़े गए अभियुक्तों के आधार पर गिरफ्तारी की जा रही है। तोड़फोड़ और महिलाओं की पिटाई का आरोप बेबुनियाद है। महिला आरोपी अपने बचने के लिए खुद ही कहानी बना रही हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें