दिन के साथ ही सुबह और शाम भी गलन अधिक रही, इसमें बहुत से लोग घर से बाहर निकलने से भी बचते रहे। शुक्रवार को दिन में धूप तो खिली लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड से ठिठुरा दिया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में करीब बीस किलोमीटर की रफ्तार से नम पछुआ हवा चल रही है।