फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: 15 सौ तस्वीरों में है ज्ञानवापी का सच, नमाज वाली जगह पर हॉलनुमा बड़े कमरे में मिला कुछ ऐसा सब चौंके

Tue, 17 May 2022 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
विज्ञापन
1 of 9
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में बिताए गए कमीशन की टीम के 12 घंटे बेहद अहम रोल निभाएंगे। तीन दिनों तक चली सर्वे की कार्रवाई के दौरान कमीशन की टीम परिसर के कोने-कोने से रूबरू हुई। तीन दिनों में 12 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में खींची गईं 15 सौ तस्वीरों में ज्ञानवापी का सच दर्ज हो चुका है। हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी से ली गई तस्वीरें और वीडियो उनके दावे को और मजबूत करेगा। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वहां कुछ भी नहीं मिला है। 14 से 16 मई तक चली कमीशन की कार्रवाई की शुरुआत ज्ञानवापी परिसर के तहखाने की पश्चिमी दीवार से हुई थी। अंतिम दिन के सर्वे में वजुखाने के नीचे तक सर्वे की प्रक्रिया के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अहम मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, कमीशन की कार्रवाई के दौरान नमाज वाली जगह पर हॉलनुमा बड़े कमरे की छत से लेकर फर्श तक की नक्काशी व कलाकृतियों ने हर किसी को चौंकाया। 
विज्ञापन

2 of 9
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
कई आकृतियां ऐसी थीं, जो वादी पक्ष को रुककर देखने और उसकी फोटो और वीडियोग्राफी कराने पर विवश कर रही थीं। अदालत के आदेश के बाद 14 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कमीशन की कार्रवाई शुरू हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
दो कमरों के ताले तो खुल गए, लेकिन तीसरे कमरे का ताला काटकर सर्वे करना पड़ा। चौथे कमरे में दरवाजा ही नहीं है। पहले दिन चार घंटे में 50 फीसदी कार्रवाई पूरी हुई। 15 मई को दूसरे दिन ज्ञानवापी में गुंबद, वजुखाने और दीवारों का सर्वे किया गया। 

 

4 of 9
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
लगभग 80 फीसदी कार्रवाई पूरी हुई। तीसरे और अंतिम दिन 16 मई को वजुखाने का पानी निकालकर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात कही गई। इस दौरान हिंदू पक्ष के वादी व अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। 


 
विज्ञापन

5 of 9
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
वादी पक्ष के अधिवक्ताओं का कहना है कि 15 सौ से अधिक तस्वीर और वीडियो में ज्ञानवापी की पूरी हकीकत दर्ज है। कोर्ट में पूरी रिपोर्ट रखने के बाद प्रकिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 9
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के बाहर मुस्तैद रही पुलिस, हर गतिविधि पर कड़ी नजर 
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। गोदौलिया से विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार और मैदागिन जाने वाले रास्ते पर सभी दुकानें भी बंद रही। इधर से जाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। पुलिस और पीएसी की टीम पैदल मार्च करती रही।

 
विज्ञापन

7 of 9
ज्ञानवापी से बाहर निकलते सर्वे टीम में शामिल अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बैशाख पूर्णिमा की वजह से काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजन करने वालों की भीड़ भी रही। दोपहर 12 बजे तक गेट नंबर चार से किसी को अंदर दाखिला नहीं मिला। जब सर्वे की कार्रवाई पूरी हो गई, उसके बाद ही लोगों को गेट से मंदिर परिसर में जाने की इजाजत मिली। 

8 of 9
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मस्जिद में सोमवार की सुबह सर्वे टीम के जाने के समय बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे, वहीं अंदर भी पुलिस, पीएसी के जवान भी बॉडी प्रोटक्टर के साथ तैनात रहे। उधर बजरडीहा, शिवाला, रेवड़ी तालाब, सोनारपुरा क्रासिंग आदि जगहों पर पुलिस, पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। 
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेशानुसार कमीशन की कार्रवाई हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान शहर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था भी बनी रही। सहयोग के लिए समस्त काशीवासियों के प्रति ढेर सारा आभार। -ए सतीश गणेश, पुलिस कमिश्नर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें