बनारस में पली बढ़ीं और पढ़ी दिशिका सिंह ने अपनी खूबसूरती और दिमाग का लोहा अमेरिका में मनवाया है। उन्होंने यहां आयोजित 2017 का मिसेज भारत यूएसए का खिताब जीत लिया है। बीते हफ्ते न्यू जर्सी में आयोजित फाइनल में उन्हें यह खिताब दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
dishika
- फोटो : facebook
दिशिका सिंह अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में पारा लीगल एडवाइजर हैं। नौकरी के साथ साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। अमेरिका में हर वर्ष वहां रहने वाले भारतीयों के लिए वर्ल्ड वाइड पिपुल्स च्वाइस ऑफ यूएसए अवार्ड फॉर मिस, मिस्टर, मिसेज एंड टीन प्रतिस्पर्धा आयोजित होती है।
विज्ञापन
3 of 9
dishika
- फोटो : facebook
दिशिका सिंह के इस सफलता पर बनारस के औरंगाबाद में रहने वाले माता पिता गौरवान्वित है। दिशिका के पिता दिलीप नारायण सिंह ने अमर उजाला के साथ अपनी खुशियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने न केवल मेरा बल्कि पूरे बनारस का मान बढ़ाया है।
4 of 9
dishika
- फोटो : facebook
पीपलानी कटरा में गर्ल्स हॉस्टल चलाने वाले दिलीप नारायण सिंह ने कहा कि शुरू से ही दीशिका कुशाग्र थी। मैंने उसे कभी कोई रोक टोक नहीं की। उसे पढ़ाई में बड़ा मन लगता था। मैंने कभी अपने स्तर से पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं होने दी। अभी वो तीन चार साल से अमेरिका में रह रही है लेकिन रोज बात होती है।
विज्ञापन
5 of 9
dishika
- फोटो : facebook
दीशिका ने वाराणसी के अग्रसेन इंटर कॉलेज से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अग्रसेन पीजी कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन की। फिर काशी विद्यापीठ से मनोविज्ञान में ही मास्टर किया। इसके बाद इन्होंने आरएसएमपी कॉलेज से एमबीए किया।
विज्ञापन
6 of 9
dishika
- फोटो : facebook
दीशिका ने एमबीए करने के बाद लीगल कोर्स में डिप्लोमा किया और जॉब में आ गई। उन्होंने रिलायंस फाइनेंस, बीसीएल ग्लोबल जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया। 2013 में माइक्रोसॉफ्ट से ऑफर आने के बाद वो अमेरिका चली गईं। दीशिका की शादी 2011 में अभिषेक सिंह से हुई। अभिषेक वाशिंगटन में अमेजन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
7 of 9
dishika
- फोटो : facebook
इस प्रतिस्पर्धा में 15 महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें खूबसूरती के साथ साथ कौशल और दिमाग को भी परखा गया। जजों के स्कोर के अलावा ऑनलाइन वोटिंग के बाद दीशिका को प्रथम चुना गया। इसी प्रतिस्पर्धा में उन्हें बेस्ट स्पोकेन पर्सन का भी खिताब मिला।
8 of 9
dishika
- फोटो : facebook
दीशिका सिंह अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में पारा लीगल एडवाइजर हैं।