फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल छोड़ गांव में घुसा गजराज, मचाया ऐसा उत्पात कि गांव छोड़कर भागे लोग, दरोगा सहित छह घायल

Mon, 11 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
                 
यूपी के सोनभद्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक जंगल का हाथी गांव में घुस गया। फिर क्या था उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जो भी सामने आता उसपर हमला करने को दौड़ पड़ता। गांव में भय की लहर दौड़ पड़ी। सभी भागने लगे। हाथी के उत्पात से दारोगा ‌सहित छह लोग घायल घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
राबटर्सगज कोतवाली क्षेत्र के मंगुराही गांव में रविवार को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। एक महिला सहित दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर ने ओमप्रकाश (25), मंती (60) को बीएचयू रेफर कर दिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में वनकर्मी पटाखा छोड़ कर हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। हाथी मिर्जापुर के सुकृत की ओर भाग गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के जंगल से भटक कर सुबह करीब आठ बजे मंगुराही गांव में पहुंचे हाथी ने पूर्व प्रधान दयाराम के बेटे ओमप्रकाश (25) एवं रास्ते से गुजर रही चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सजोर गांव निवासी मंती देवी (60) को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर जब ग्रामीणों ने हाथी को खदेडने का प्रयास किया तो उसने ग्रामीणों को दौड़ा लिया।

 

4 of 5
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
एक वृद्ध को बचाने के प्रयास में खेवथा गांव निवासी सिरवंत सिंह चौहान (26) हाथी से घिर गया। हाथी ने सूंड़ से सिरवंत को गिराकर पैर से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने पर हाथी ऐसा नहीं कर पाया। थोड़ी ही देर बाद दोबारा हाथी ने ग्रामीणों को खेत से निकल कर दौड़ा लिया। मंगुराही गांव निवासी भागीरथी मौर्य (55) गिरकर घायल हो गए। इस बीच सूचना पर सीओ सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा, राबर्ट्सगंज वनाधिकारी सरफराज पटाखा फोड़वाकर हाथी को भगाने का प्रयास में जुट गए। लेकिन हाथी ने पुलिस कर्मियों को भी दौड़ाया दिया। बचने के प्रयास में राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी मो. अरशद खां (40), एसआई रामबचन यादव (43) गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोपहर में मांची वनरेंज के रेंजर एसएन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक वन और पुलिसकर्मी हाथी को भागने में जुटे रहे। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि जिले से सटे मध्य प्रदेश की जंगल से हाथी भटककर यहां पहुंचा है। उसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें