गंगा का जलस्तर फिर उफान पर है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब बनारस में नजर आने लगा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। धीमी रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर रात होते-होते 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गया। अस्सी घाट की सीढ़ियों पर दोबारा गंगा का पानी लहराने लगा तो दशाश्वमेध घाट के शीतला मंदिर में एक बार फिर से गंगा का पानी प्रवेश कर गया। रात नौ बजे गंगा का जलस्तर 67.86 मीटर दर्ज किया गया।