दशाश्वमेध घाट पर पुलिस चौकी तक पहुंचा गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
हर दो घंटे प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा का जलस्तर रात में स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रात 9 बजे गंगा का जलस्तर 68.31 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार को गंगा का जलस्तर शाम से ही स्थिर बना हुआ था। वाराणसी में गंगा जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पर है।