काशी में गंगा और वरुणा के किनारे रहने वालों की दुश्वारियां अभी कम भी नहीं हुई थीं कि फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। दो दिन से जहां गंगा का जलस्तर कम हो रहा था, वहीं शनिवार को दोपहर तीन बजे से फिर से बढ़ाव होने लगा। इससे गंगा के साथ ही वरुणा का पानी भी बढ़ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम को गंगा का जल स्तर 68.60 मीटर था, जबकि शनिवार को एक बजे तक 68.53 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद दो घंटे स्थिर रहने के बाद दोपहर तीन बजे से फिर बढ़ाव शुरू हो गया और शाम को छह बजे जल स्तर 68.57 मीटर तक पहुंच गया। इसके बढ़ने की गति एक सेमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
3 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
उधर, इलाहाबाद और मिर्जापुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। वरुणा का पानी जिन-जिन इलाकों में घुसा है, वहां-वहां के लोग चर्म रोग और पेट के रोगों से परेशान हो गए हैं। नलों से आ रहे गंदे पानी और गंदगी सड़ने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। ऐसे में संक्रामक रोग भी इलाके में पैर पसार सकते हैं।
4 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि केवल अस्पतालों में जाने वाले मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। कोई भी अधिकारी इन इलाकों में जांच करने नहीं जा रहा है और न ही कोई दवा या फिर किसी तरह का छिड़काव कराया जा रहा है। उधर अधिकारी अपनी ओर से कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों की ओर से यहां लोगों की जांच के साथ ही दवाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा जो सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिल रही हैं। वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही कैंप लगवाकर लोगों को पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई करने आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
उधर, बलिया में घाघरा नदी के पानी के दबाव से टिकुलिया दियर व भोजपुरवा के बीच रिंग बंधा शनिवार को टूट गया। रिंग बंधा टूटने से घाघरा का पानी ग्राम पंचायत भोजपुरवा, टिकुलिया दियर, खीरुछपरा, चक्की दियर में प्रवेश कर गया। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
flood
- फोटो : amar ujala
लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कोई मदद नहीं मुहैया कराई है। उधर, जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बैरिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया।
गाजीपुर के कुर्था में लगा शिप टावर गंगा की कटान की चपेट में आ गया। कुर्था गांव में तीन बीघे में बना कैलाशानंदजी के आश्रम साथ 15 बीघे जमीन गंगा में विलीन हो गई। जबकि भदोही में स्थिर और चंदौली में घट रही हैं। आजमगढ़, मऊ में घाघरा का पानी घट रहा है।